मेरे गुरुवर भक्ति रस अवतार

  • mere guruvar bhakti ras avtar

मेरे गुरुवर भक्ति रस अवतार।
गुरु कह गुरु हरि दोउ इक सार।
गुरु कह गुरु का अधिक आभार।
गुरु कह तन करे जग व्यवहार।
गुरु कह मन करे हरि सों ही प्यार।
गुरु कह माँगो रो के निष्काम प्यार।
गुरु कह हरि गुरु को ही उर धार।
गुरु कह गुरु करुणा भंडार।
गुरु कह गुरु दीनन रखवार।
गुरु कह गुरु निराधार आधार।
गुरु कह हरि गुरु सेवा सार।
गुरु कह गुरु ही ‘कृपालु’ कर्णधार॥

मिलते-जुलते भजन...