मेरे बालाजी सरकार तेरा हो जाऊ

  • Mere Balaji Sarkar Tera Ho Jau

शिव शंकर के अवतार मेरे बालाजी सरकार
दास तेरा हो जाऊ झूठी दुनिया का हु फ़िलहाल
झूठी दुनिया का हु फ़िलहाल मै तेरा हो जाऊ

कुछ ऐसा कर कमाल मै तेरा हो जाऊ
झूठी दुनिया का हु फ़िलहाल मै तेरा हो जाऊ

दुनिया के झूठे नाते मै छोड़ के आया हु
तू अपना सहारा दे दे दुनिया का सताया हु
मेरी सुनले दिन दयाल मै तेरा हो जाऊ

झूठी दुनिया का हु फ़िलहाल मै तेरा हो जाऊ

अपने भक्तो की सुनते तुम हनुमान कहाते हो
राम राम जो जपता उसे गले लगाते हो
माता अंजनी के लाल मै तेरा हो जाऊ
झूठी दुनिया का हु फ़िलहाल मै तेरा हो जाऊ

मेरी नैया डगमग डोले अब जल्दी आ जाओ
पकड़ो मेरी कलाई आकर पार लगा जाओ
मुझको को तुम लो संभाल मै तेरा हो जाऊ

मिलते-जुलते भजन...