मेरे अंगना में तुलसा खड़ी
मेरे अंगना में तुलसा खड़ी, कन्हैया जी को प्यारी लगी-०४
आओ मेरी तुलसा, तुम्हें टीका पहना दूँ-०२
टीका पहना दूँ, तुम्हें बिंदिया लगा दूँ-०२
सज-धज के तुलसा खड़ी, कन्हैया जी को प्यारी लगी-०२
आओ मेरी तुलसा, तुम्हें कंगना पहना दूँ-०२
कंगना पहना दूँ, तुम्हें मेहंदी लगा दूँ-०२
सज-धज के तुलसा खड़ी, कन्हैया जी को प्यारी लगी-०२
आओ मेरी तुलसा, तुम्हें पायल पहना दूँ-०२
पायल पहना दूँ, तुम्हें महावर लगा दूँ-०२
सज-धज के तुलसा खड़ी, कन्हैया जी को प्यारी लगी-०२
और इसे भी देखें: आज तुलसी का विवाह है
आओ मेरी तुलसा, तुम्हें लहंगा पहना दूँ-०२
लहंगा पहना दूँ, तुम्हें चुनरी ओढ़ा दूँ-०२
सज-धज के तुलसा खड़ी, कन्हैया जी को प्यारी लगी-०२
मेरे अंगना में तुलसा खड़ी, कन्हैया जी को प्यारी लगी-०२
