मेरे आस पास दिल में तुम रहते हो साईं

  • mere aas paas dil me tum rehte ho sai

मैं जहाँ जहाँ देखूं तुम दीखते हो साईं,
मेरे आस पास दिल में तुम रहते हो साईं,

घर बार तुम्हारा है संसार तुम्हारा है,
तुमने जो दिया है ये परिवार तुम्हारा है,
हर रिश्ते नाते में तुम बसते हो साईं,
मेरे आस पास दिल में तुम रहते हो साईं,
मैं जहाँ जहाँ देखूँ……

मेरी छोटी सी कुटिया मेरा छोटा सा घर है,
इस घर के अंदर भी एक छोटा सा मंदिर है,
मैं बड़भागी इसमें तुम रहते हो साईं,
मेरे आस पास दिल में……

शिरडी का गाँव तो बस ये एक बहाना है,
वैसे सारी दुनिया तेरा ठोर ठिकाना है,
दुःख दर्द सभी के तुम हर लेते हो साईं,
मेरे आस पास दिल में……

मिलते-जुलते भजन...