मन से जो नाम रटे

  • mann se jo naam ratey

मुख से बजरंगी मन से राम रटे
पल में उनके सब संकट कटे
संकट कटे उनकी विपदा मिटे
मुख से बजरंगी मन से राम नाम रटे
सबके संकट हरे अंजनी का लाला
संकट मोचन है हमारा सालासर वाला
जाए जो वहाँ उसकी पीर घटे
संकट कटे उनकी विपदा मिटे
पल में उनके सब संकट कटे
मुख से बजरंगी मन से राम रटे
सच्चे मन से जो इनका ध्यान धरे
झोली सदा उनकी खुशियों से भरे
देने से कभी ना हमारे हनुमंत नटे
संकट कटे उनकी विपदा मिटे
पल में उनके सब संकट कटे
मुख से बजरंगी मन से राम रटे
हे अष्ट सिद्धि नव निधि के भंडारी
राजीव पर भी हो जाए प्रभु कृपा तुम्हारी
दे दो दर्शन तुम बिन ना जिन्दगानी कटे
संकट कटे उनकी विपदा मिटे
पल में उनके सब संकट कटे
मुख से बजरंगी मन से राम रटे

मिलते-जुलते भजन...