मैंने माँगा था क्या मुझको क्या मिल गया

  • maine manga tha kya mujhko kya mil geya

मैंने माँगा था क्या मुझको क्या मिल गया,
साईं तुम मिल गए तो खुदा मिल गया,

मेरी रहो में कांटे बहुत थे मगर,
साईं बाबा ने मुझको सहारा दिया,
मैं था भटका हुआ रास्ता मिल गया,
साईं तुम मिल गए तो खुदा मिल गया,

आंधीयो ने भी रोका था रस्ता मगर मैं न रुक पाया साईं तेरे नाम पर,
आपको पा लिया तो यहाँ मिल गया,
साईं तुम मिल गए तो खुदा मिल गया,

ज़िन्दगी मेरी साईं के नाम है जिस्म में जान है साईं का दान है,
एक हमसर को भी होंसला मिल गया,
साईं तुम मिल गए तो खुदा मिल गया,

मिलते-जुलते भजन...