मैं तुम्हारा हूँ

  • Main Tumhara Hun

मैं पूजता हूँ, तुझे मानता हूँ और सच्चे दिल से कहता हूँ तुम्हारा हूँ,
एक बार आप भी दुनिया को बता दो बाबा कि मैं तुम्हारा हूँ।

रख दो सिर पर हाथ बाबा, मैं तुम्हारा हूँ,
कह दो तुम एक बार बाबा, मैं तुम्हारा हूँ,
दुनिया में बाजा तेरा डंका, किसी को ना कोई शंका,
तू हारे का सहारा सांवरे,
मैं भी हूँ हार के आया हूँ जग का सताया,
तू मुझे भी संभाल सांवरे,
तुम हो मेरे श्याम धनी, मैं तुम्हारा प्यारा,
हाथ धरोगे सर पे तो, कष्ट कटेगा सारा,
कह दो तुम एक बार बाबा, मैं तुम्हारा हूँ, हाँ !

तुमसे मिलने आया हूँ मैं, मिलके जाऊँगा,
मिलकर हीं तुम्हें बाबा जी, मैं दिल की सुनाऊंगा,
दिल जिगर सब है तुम्हारा, मैं तुम्हारा हूँ
कह दो तुम एक बार बाबा मैं तुम्हारा हूँ।

और इसे भी देखें: जी लेंगे श्याम तेरी सरकारी में

देने वाले जब तुम बैठे, जग से क्या हैं लेना,
जो भी अच्छा समझो बाबा, तुम मुझको दे देना,
हाथ जोड़कर दर पे खड़ा हूँ, मैं तुम्हारा हूँ,
कह दो तुम एक बार बाबा, मैं तुम्हारा हूँ।

हर जन्म में श्याम प्रभु, मुझे अपना दास बनाना,
अगर कोई गलती कर जाऊं, मुझको ना ठुकराना,
मित्तल डंके की चोट पे कहता, मैं तुम्हारा हूँ, हाँ,
कह दो तुम एक बार बाबा, मैं तुम्हारा हूँ,
तुम हो मेरे श्याम धनी, मैं तुम्हारा प्यारा,
हाथ धरोगे सर पे तो, कष्ट कटेगा सारा,
तुम हो मेरे श्याम धनी, मैं तुम्हारा प्यारा,
हाथ धरोगे सर पे तो, कष्ट कटेगा सारा,
कह दो तुम एक बार बाबा, मैं तुम्हारा हूँ,
मैं तुम्हारा हूँ-०२


मिलते-जुलते भजन...