मैं हूँ तेरी बेटी तू है मेरी माता
जन्म जन्म का मेरा तुझसे है नाता, मैं हूँ तेरी बेटी तू है मेरी माता,
तेरे हीं आँचल में सुख मुझे भाता, मैं हूँ तेरी बेटी तू है मेरी माता,
जन्म जन्म का मेरा तुझसे है नाता, मैं हूँ तेरी बेटी तू है मेरी माता।
उंगली पकड़ के मुझे रस्ता दिखाती, संकट के समय तू मुझको बचाती,
मेरे ऊपर मैया तेरा आशीर्वाद है, मुझको तो हर पल आती तेरी याद है,
तेरे सिवा कुछ और मुझे ना सुहाता, मैं हूँ तेरी बेटी तू है मेरी माता,
जन्म जन्म का मेरा तुझसे है नाता, मैं हूँ तेरी बेटी तू है मेरी माता।
मन की हर बात मैं तुझसे कहूँगी, तेरे बिना माँ मैं कैसे रहूंगी,
तेरे बिना मैया मेरा कोई नहीं सहारा, तुझसे हीं रौशन है जीवन हमारा,
दुनिया का कोई रंग मुझे ना भाता, मैं हूँ तेरी बेटी तू है मेरी माता,
जन्म जन्म का मेरा तुझसे है नाता, मैं हूँ तेरी बेटी तू है मेरी माता।
चाहे अँधेरा हो चाहे हो तूफान माँ, छोडूंगी ना कभी तेरा ये धाम माँ,
तेरी हीं मूरत बसी है मेरे मन में, रहना है मुझको तेरे हीं शरण में,
माता ओ माता मेरी प्यारी माता, तेरी हीं साया में सोती हूँ माता,
तेरे हीं गोदी में सुकून मुझे आता, मैं हूँ तेरी बेटी तू है मेरी माता,
जन्म जन्म का मेरा तुझसे है नाता, मैं हूँ तेरी बेटी तू है मेरी माता।
जय माँ काली, खप्पर वाली !
जय माँ काली, कलकत्ते वाली !
और इस भजन को भी देखें : बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरोंवाली मैया
साँसों को डोरी है तुझसे बंधी है, तुझमे हीं माँ मेरी तो दुनिया बसी है,
तेरे हीं चरणों में जन्नत है मेरी, दर्शन हो तेरे माँ यही मन्नत है मेरी,
तू हीं तो मेरी है भाग्य विधाता, मैं हूँ तेरी बेटी तू है मेरी माता,
जन्म जन्म का मेरा तुझसे है नाता, मैं हूँ तेरी बेटी तू है मेरी माता-०३
मैं हूँ तेरी बेटी तू है मेरी माता।
