माई जितिया की कृपा
माई जितिया कृपा की चुनरिया धरो,
माई जितिया कृपा की चुनरिया धरो,
मेरे ललनवा की लम्बी उमरिया करो-०२
सारे संकट से दूर डगरिया करो,
सारे संकट से दूर डगरिया करो,
मेरे ललनवा की लम्बी उमरिया करो-०२
सप्तमी को होवे नहाय और खाय,
अष्टमी को निर्जला व्रत दिन आये,
नवमी को सूर्य अर्घ दे आये,
इस विधि माई तुम्हें सबहे मनाये,
सभी पर दया की नजरिया करो-०२
मेरे ललनवा की लम्बी उमरिया करो-०२
और इसे भी देखें: सासु हो हमहू करबो जितिया परबिया
पूरी कामना करे जीमूतवाहन जी,
बने रूप गोबर से चिल्हो सियारिन की,
बांधे आज धागा विधि और नियम से,
तभी कृपा सबको मिले भगवन से,
करे पारणा सुख की गगरिया भरो-०२
मेरे ललनवा की लम्बी उमरिया करो-०२
