महाकाल आ जाते हैं सामने

  • Mahakal Aa Jate Hain Samne

जब जब मैं उसे याद करूँ, आ जाते वो क्षण भर में,

चाहे महल हो चाहे कुटिया, बसते हैं वो हर घर में,
तेरा साथ मिला है बाबा, और ना कुछ मुझे चाहिए-०२
जब जब भी तुझे पुकारूँ मैं,
जब जब भी उसे पुकारूँ मैं, तस्वीर को उसकी निहारूं मैं,
महाकाल आ जाते मेरे सामने, महादेव आ जाते मेरे सामने,
हो महाकाल आ जाते हैं सामने, महादेव आ जाते हैं सामने।

खुश हो जाएं मेरे शंकर, किस्मत को चमका देता,
पलभर में टूटी किस्मत को अपने हाथ सजा जाता,

खुश हो जाए मेरे बाबा, किस्मत को चमका देता,
पलभर में टूटी किस्मत को अपने हाथ सजा जाता,
कैसे एहसास जताऊं मैं,
कैसे एहसास जताऊं मैं, तस्वीर को इसकी निहारूं मैं-०४
मेरे बाबा आ जाते मेरे सामने, महादेव आ जाते मेरे सामने,
हो महाकाल आ जाते हैं सामने, महादेव आ जाते हैं सामने।

इसे भी देखें: थोड़ा डमरू बजा दो भोलेनाथ छमाछम नाचूंगी

जब कोई ना था मेरा, बाबा ने थामा मुझको,
मरते दम तक तेरा नाम लूँ, भूल ना पाऊं तुझको,

जब कोई ना था मेरा, महादेव ने थामा मुझको,
मरते दम तक नाम तेरा लूँ, भूल ना पाऊं तुझको,
ये बातें हर पल याद करूँ,
ये बातें हर पल याद करूँ, तेरा हीं बाबा ध्यान धरूं-०३
महाकाल आ जाते हैं सामने, महादेव आ जाते हैं सामने,
हो महाकाल आ जाते हैं सामने, महादेव आ जाते हैं सामने।


मिलते-जुलते भजन...