महाबली बजरंगी मन में है तेरा धाम

  • Mahabali Bajranji Man Mein Hai Tera Dham

जय बजरंगी भक्तो के संगी
जय हो वीर हनुमान
तुमको ही पूजू तुमको ही ध्याऊ
तुम ही मेरे भगवान।।

नैनो में तेरी ज्योती सांसो में तेरा नाम
महाबली बजरंगी मन में है तेरा धाम
नैनो में तेरी ज्योती सांसो में तेरा नाम।।

मेरे जीवन की माला में तेरे ही नाम के मोती
भगती से तेरी ही हनुमत हर भोर मेरी है होती
तेरी ही दिन रात साधना मेरा है काम
नैनो में तेरी ज्योती सांसो में तेरा नाम
महाबली बजरंगी मन में है तेरा धाम।।

पाया है हनुमान तुम्हे स्वयम को मैंने खो कर
झूठे लगे संसार के रिश्ते देखा तुम्हरा हो कर
जोड़ लिया जब नाता तुम से फिर जग से क्या काम
नैनो में तेरी ज्योती सांसो में तेरा नाम
महाबली बजरंगी मन में है तेरा धाम।।

मिलते-जुलते भजन...