मात पिता गुणगान कीजै

  • maat pita gungaan kijai

वेद भगवान की, मान लीजै |
मात पिता का गुणगान कीजै ||

मात पिता जन्म के है दाता |
जग में सबसे उत्तम इनका नाता |
इनके चरणों में नित वंदन कीजै -माता पिता ….

पालन बच्चों का माँ बाप करते हैं |
ध्यान उनका वे सदा रखते |
तन मन धन इन पै कुर्बान कीजै – माता पिता ….

मात पिता सा न कोई दूजा |
भगत बनकर करनी इनकी पूजा है |
दर्जा भगवान का इनको दीजै – माता पिता। ….

माता पिता प्रथम सतगुरु हैं |
शिक्षा देते “मधुप” उमर भर हैं |
जीवन भर इनका सम्मान कीजै – माता पिता। ….

मिलते-जुलते भजन...