माँ तेरे चरणों में
माँ तेरे चरणों में सारा जहां भूल जाऊं,
तेरी ममता के आगे हर दर्द छुपाऊं,
जब भी टुटा ये दिल मेरा दुनिया के सितम से,
माँ दुर्गा तुहीं संभाले मुझे अपने करम से,
माँ तेरे नाम से रौशन मेरी हर राह है,
तेरे बैना ये जीवन जैसे अधूरी चाह है,
दुनिया ने जितने दिए जख्म इस दिल को,
माँ तेरी कृपा से हर दर्द भी गवा है।
जब कोई अपना भी अपना ना रहा,
दिल ये अकेला हरपल दर्द सहा,
आँखों से आंसू चुपके बहते रहे,
माँ तेरे बिना हम कैसे रहते रहे,
तेरे दर पे आ के मिला है सुकून,
तेरे नाम में छुपा मेरा जूनून,
तेरी भक्ति में खोया ये मन है,
अब तो तुहीं मेरी धड़कन है,
तेरी चुनरिया की छाँव मिले,
तो हर अँधेरा भी दूर चले,
तेरी ज्योति से रौशन जहां,
माँ तुहीं मेरी पहली दुआ,
माँ तेरी चरणों में सारा जहां भूल जाऊं,
तेरी ममता के आगे हर दर्द छुपाऊं,
जब भी टुटा ये दिल मेरा दुनिया के सितम से,
माँ दुर्गा तुहीं संभाले मुझे अपने करम से।
और इसे भी देखें: चाहूँगी माँ तुझे सांझ सवेरे
झूठी दुनिया ने बहुत रुलाया,
हर अपने ने बस दर्द दिलाया,
जब जब गिरा मैं राहों में माँ,
तूने हीं आके हाथ बढ़ाया,
तेरी महिमा सबसे निराली,
तू है जग की माँ शेरावाली,
तेरे दर से कोई खाली ना जाए,
जो रोता आये वो हँसता जाए,
मेरे दिल की हर धड़कन बोले,
जय माता दी नाम में डोले,
तेरे चरणों की धूल जो पाए,
उसकी किस्मत भी चमक जाए,
तेरे नाम का दीप जलाऊं,
हर पल मैं तेरा भक्त कहलाऊँ,
तेरी कृपा अगर साथ रहे,
हर मुश्किल आसान लगे,
माँ तेरे चरणों में सारा जहां भूल जाऊं,
तेरी ममता के आगे हर दर्द छुपाऊं,
जब भी टुटा ये दिल मेरा दुनिया के सितम से,
माँ दुर्गा तुहीं संभाले मुझे अपने करम से,
माँ तुहीं सहारा, माँ तू किनारा,
तेरे बिना ना कोई हमारा,
तेरी भक्ति में जीवन संवर जाए,
माँ दुर्गा नाम से दिल ये निखर जाए।
