माँ तेरे बिना मन माने ना

  • Maa Tere Bina Man Mane Naa

मैया बिन तेरे मन माने ना, तेरे सिवा कुछ भी भाये ना,

मैया बिन तेरे मन माने ना, तेरे सिवा कुछ भी भाये ना,
मैं तेरा पुजारी तू मेरी मैया , तेरे बिना कोई राह दिखाये ना,
मैया बिन तेरे मन माने ना, तेरे सिवा कुछ भी भाये ना।

जब से तेरे चरणों में आया, मन ने अपना चैन है पाया,
तेरी भक्ति में रंग गया मन, तेरा नाम हीं दिल ने गाया,
दुःख में तेरा नाम पुकारूँ, सुख में तेरा ध्यान लगाऊं,
तू हीं मेरी माता भवानी, तेरे बिन मैं कुछ भी ना जानूं ,
मैया बिन तेरे मन माने ना, तेरे सिवा कुछ भी भाये ना,
मैं तेरा पुजारी तू मेरी मैया, तेरे बिना कोई राह दिखये ना।

तेरे दर की धुल मिल जाए, जन्म जन्म का भाग्य जगाये,
तेरे चरणों में शीश झुका दूँ, मन का हर एक दर्द मिटाये,
तेरी ज्योति मन में जलती, तेरी कृपा से दुनिया चलती,
माँ तू करदे कृपा की छाया, फिर दुःख मुझको कभी सताए ना,
मैया बिन तेरे मन माने ना, तेरे सिवा कुछ भी भाये ना,
तेरा नाम हीं मेरी पूजा, तेरे बिना मन के चैन आये ना।

लाल चुनरिया तुझपे चढ़ाऊँ, मन के भावों से तुझे रिझाऊं,
जय जय मैया नाम तेरा लेकर, अपने जीवन को धन्य बनाऊं,
तू जगदम्बा तू महरानी, तू हीं मेरी माँ भवानी,
चरणों में रख लेना मैया, तेरे बिना जीवन मुस्काये ना,
मैया बिन तेरे मन माने ना, तेरे सिवा कुछ भी भाये ना,
मैं तेरा पुजारी तू मेरी मैया , तेरे बिना कोई राह दिखाये ना।

और इस भजन को भी देखें: पैदल हीं आउंगी तेरे द्वार हो शेरोवाली

जब जब मन मेरा घबराये, माँ तेरा हीं नाम जुबां पर आये,
अंधियारे में दीप बने तुम, गिर जाऊं तो हाथ बढ़ाये,
तेरी शरण में जीवन मेरा, तेरा नाम हीं धन है मेरा,
माँ बस इतनी कृपा कर देना, अंत समय भी नाम भुलाये ना,
मैया बिन तेरे मन माने ना, तेरे सिवा कुछ भी भाये ना,
तेरे चरणों में जीवन मेरा, तेरे बिना ये दिल कहीं जाए ना,
मैया बिन तेरे मन माने ना, तेरे सिवा कुछ भी भाये ना।

मिलते-जुलते भजन...