माँ शारदे तुम्हें आना होगा

  • Maa Sharde Tumhein Aana Hoga

माँ शारदे तुम्हें आना होगा, वीणा मधुर बजाना होगा,

माँ शारदे तुम्हें आना होगा, वीणा मधुर बजाना होगा,
मेरे मन मंदिर में मैया गाना होगा,
माँ शारदे तुम्हें आना होगा, वीणा मधुर बजाना होगा,
वीणा मधुर बजाना होगा।

सा रे ग म प ध नी सा, मैया मैं तो जानूं ना,
सा रे ग म प ध नी सा,
सा रे ग म प ध नी सा, मैया मैं तो जानूं ना,
सात सुरों को मैया, मैं तो पहचानूं ना-०२
कीर्तन में मैया तुम्हें आना होगा, वीणा मधुर बजाना होगा,
माँ शारदे तुम्हें आना होगा, वीणा मधुर बजाना होगा,
वीणा मधुर बजाना होगा।

और इस भजन को भी देखें: हे शारदे माँ

तू हीं अंबे तू हीं ज्वाला, तू हीं माँ काली है,
तू हीं अंबे तू हीं ज्वाला,
तू हीं अंबे तू ही ज्वाला, तू हीं माँ काली है,
भक्तों की अंबे माँ, करती रखवाली है-०२
ज्योति में तुमको समाना होगा, वीणा मधुर बजाना होगा,
माँ शारदे तुम्हें आना होगा, वीणा मधुर बजाना होगा,
वीणा मधुर बजाना होगा।

तेरे बिना मैया मेरी, साधना अधूरी है,
तेरे बिना मैया मेरी,
तेरे बिना मैया मेरी, साधना अधूरी है,
सबसे पहले मैया, तेरी वंदना जरुरी है-०२
ताल से ताल मिलाना होगा, वीणा मधुर बजाना होगा,
माँ शारदे तुम्हें आना होगा, वीणा मधुर बजाना होगा,
वीणा मधुर बजाना होगा-०२

मिलते-जुलते भजन...