माँ मेरा काम बन गया
तेरे नाम के ज्योत जगायी,
माँ मेरे घर पे आयी,
तेरे नाम के ज्योत जगायी, माँ मेरे घर पे आयी,
मेरे संग रहती है हरपल माँ, बनकर मेरी परछाई,
तेरे आने से घर मेरा, धाम बन गया,
मैंने जब भी सर झुकाया, मेरा काम बन गया-०४
सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।
प्यारा सजा दरबार तेरा, मुझे अच्छा लगता है,
एक तेरा हीं दर, मुझे माँ सच्चा लगता है,
प्यारा सजा दरबार तेरा, मुझे अच्छा लगता है,
एक तेरा हीं दर, मुझे माँ सच्चा लगता है,
ना पैसा लगता है, ना खर्चा लगता है,
जय जय माता दी बोलिये, बड़ा अच्छा लगता है,
तेरे नाम से माँ, मेरा नाम बन गया,
मैंने जब भी सर झुकाया, मेरा काम बन गया-०४
शेरा वालिये, ज्योता वालिये
मेहरा वालिये, पहाड़ा वालिये
और इस भजन को भी देखें: जगमग ज्योति जले
जब भी आंखें खोलूं, माँ तुम सामने आ जाये,
आँखें करलूं बंद, तेरे हीं ख्वाब मुझे आये,
जब भी आंखें खोलूं, माँ तुम सामने आ जाये,
आँखें करलूं बंद, तेरे हीं ख्वाब मुझे आये,
तेरा बेटा तुझे बुलाये, माँ दौड़ी दौड़ी आये,
अपने बच्चों की खातिर, माँ तू दुनिया से लड़ जाये,
तेरा आँचल हीं, मेरा आराम बन गया,
मैंने जब भी सर झुकाया, मेरा काम बन गया-०८