लाल चुनरी मैं लाऊं
ओ ओ ओ ओ…
ओ माँ…
ज्योत जलती तेरे द्वार, आ जाऊं मैं तेरे पास।
आ आ आ आ…
लाल चुनरी मैं लाऊं, लाल चूड़ियां मैं लाऊं,
चल के तेरे द्वार आऊं, माता रानिये ओ ज्योता वालिये,
फूलों का हार मैं लाऊं, तेरा श्रृंगार मैं सजाउं,
दिल से तुझे मैं बुलाऊं, माता रानिये हो ज्योता वालिये,
मेरा भी करदे उद्धार, माता रानिये ओ ज्योता वालिये,
भरदे खुशियों से संसार, माता रानिये ओ ज्योता वालिये।
और इस भजन को भी देखें: आजा अंबे माँ मेरी नैया पार लगा दे
तेरी शरण में जो आये, खाली ना कोई जाये,
सबके बिगड़े बना दे, माता रानिये हो ज्योता वालिये,
तेरे दर पे जो आया, सुख चैन वो हीं पाया,
हर दर्द तूने मिटाया, माता रानिये ओ ज्योता वालिये,
अंधेरों में तू उजाला, डुबे को तूने संभाला,
हर लिया हरेक जंजाला, माता रानिये ओ ज्योता वालिये,
तेरी महिमा अपार है,
तू हीं मेरा संसार है,
तेरे बिना सब बेकार है, माता रानिये हो ज्योता वालिये,
तेरे नाम की ज्योत जले,
हर मन में विश्वास पले ,
तेरी कृपा से जीवन चले, माता रानिये हो ज्योता वालिये,
मेरा भी करदे उद्धार, माता रानिये ओ ज्योता वालिये,
भरदे खुशियों से संसार, माता रानिये ओ ज्योता वालिये।
ओ माँ, ओ माँ..
तेरे चरणों में संसार,
करदे मेरा भी उद्धार।

