किस बात पे रूठे हो
तुमसे जुदा होकर हनुमत, मैं जी नहीं पाऊंगा,
हर हाल में मेरे भगवन, तुझे अपना बनाऊंगा,
तुमसे जुदा होकर हनुमत, मैं जी नहीं पाऊंगा,
हर हाल में मेरे भगवन, तुझे अपना बनाऊंगा,
किस बात पे रूठे हो, प्रभु मुझे बता दो ना-०२
अगर खता हुई कोई, मुझको समझा दो ना-०२
दयालु प्रभु कुछ रहम कीजिये,
सताया हूँ मैं ना जख़्म दीजिये,
ना करो नाथ मुझको अनाथ, मैं जी नहीं पाऊंगा,
जुड़ गया है दोनों हाथ, जहर ये पी नहीं पाऊंगा,
विश्वास करूं कैसे, मुझको बतलाओ ना-०२
अगर खता हुई कोई, मुझको समझा दो ना-०२
और इस भजन से भी आनंदित हों: तुमपे वारी मैं जाऊं हनुमान जी
चले सांस मेरी, तेरे नाम से,
तुम्हीं हो खिवैया, मेरी नाव के,
हे महाबली हनुमान, मेरी तो आन तुम्हीं से है,
मेरी तो शान तुम्हीं से, मेरी पहचान तुम्हीं से है,
मुझे माफ़ करो भगवन, फिर से अपना लो ना-०२
अगर खता हुई कोई, मुझको समझा दो ना-०२
तुमसे जुदा होकर हनुमत, मैं जी नहीं पाऊंगा,
हर हाल में मेरे भगवन, तुझे अपना बनाऊंगा,
किस बात पे रूठे हो, प्रभु मुझे बता दो ना-०२
अगर खता हुई कोई, मुझको समझा दो ना-०२