कष्ट सभी कट जायेंगे साई साई बोल

  • kasht sabhi kat jayege sai sai bol

कष्ट सभी कट जायेंगे साई साई बोल,
पालकी सजा कांधे उठा मौका है अनमोल,

साई मेरा दाता करे भक्तों का कल्याण,
जो भी दर पे आता साई भर देते भंडार,
झूम के तू गा नाच के मना नाता अपना जोड़,
पालकी सजा कांधे उठा मौका है अनमोल,

तुम बिन कौन मेरा सब कहते दीना नाथ,
बन बैठा शहनशा तूने पकड़ा जिसका हाथ,
देर न लगा दौड़ के तू जा मौका न तू छोड़,
पालकी सजा कांधे उठा मौका है अनमोल,

नैनो में वसा लो हिरदये से करलो प्यार,
सारे मिल कर बोलो साई बाबा की जैकार,
करले भजन हो के मगन लागे न को मोह,
पालकी सजा कांधे उठा मौका है अनमोल,

मिलते-जुलते भजन...