करुणा करो कल्याणी जगदम्बे भवानी
की करुणा करो कल्याणी, जगदम्बे भवानी,
करुणा करो कल्याणी, जगदम्बे भवानी-०२
अंबे भवानी, जगदम्बे भवानी-०२
करुणा करो कल्याणी, जगदम्बे भवानी-०२
जम्मू के कटरे के ऊपर मैया,
जम्मू के कटरे के,
जम्मू के कटरे के ऊपर मैया, माँ का भवन बना सुन्दर मैया,
बैठी है बन के महारानी, जगदम्बे भवानी-०३
एक बार जो बोले माता,
एक बार जो,
एक बार जो बोले माता, जन्म जन्म की मिट गयी बाधा,
कष्ट हरो महारानी, जगदम्बे भवानी-०२
करुणा करो कल्याणी, जगदम्बे भवानी।
और इस भजन को भी देखें: मैया मोरे अंगना आन पधारियो
तू हीं दुर्गा, तू हीं काली,
तू हीं दुर्गा,
तू हीं दुर्गा, तू हीं काली,
तू हीं नैना, खप्पर वाली,
उमा रमा ब्राह्मणी, जगदम्बे भवानी-०२
करुणा करो कल्याणी, जगदम्बे भवानी-०५