करो फूलों की बरसात गणपति आये हैं
बोलो गणेश जी महाराज की- जय हो !
करो फूलों की बरसात, गणपति आये हैं-०४
चुन-चुन कलियाँ माला बनाई-०२
माला बनाई गणपति को पहनाई-०२
चरणों में झुकाऊं माथ, गणपति आये हैं-०२
करो फूलों की बरसात, गणपति आये हैं-०२
तालों से मैं जल भर लाऊँ-०२
गणपति को मैं स्नान कराऊँ-०२
मेरे सर पे रखेंगे हाथ, गणपति आये हैं-०२
करो फूलों की बरसात, गणपति आये हैं-०२
हरे हरे गोबर से अंगना लिपाऊँ-०२
चन्दन चौंकी पे इन्हें बिठाऊँ-०२
हो तुम नाथों के नाथ, गणपति आये हैं-०२
करो फूलों की बरसात, गणपति आये हैं-०२
और इस भजन को भी देखें : आये हैं गौरी गणेश आज मोरे अंगना में
अर्जी सुनो मेरी गणपति देवा-०२
करती रहूं मैं हर पल सेवा-०२
तेरा भजन करूँ मैं दिन रात, गणपति आये हैं-०२
करो फूलों की बरसात, गणपति आये हैं-०३
गणपति आये हैं-०३
बोलो गणेश जी महाराज की-जय हो !
