कभी धरा पे आओ नारायण
कभी धरा पे आओ नारायण, देख लो इन भक्तों का हाल,
धरम करम की राह छोड़ के, चलते हैं ये उलटी चाल,

नारायण नारायण, हरि हरि-०४
भूल गए हैं ये मानवता, दानवता मन भाई है,
लोभ मोह छल कपट ने अपनी, गहरी चाल चलाई है,
नारायण नारायण, हरि हरि-०२

सारे भटक ये जाएंगे, जो तुमने लिया ना इन्हें संभाल,
धरम करम की राह छोड़ के, चलते हैं ये उलटी चाल,
कभी धरा पे आओ नारायण, देख लो इन भक्तों का हाल,
धरम करम की राह छोड़ के, चलते हैं ये उलटी चाल,
नारायण नारायण, हरि हरि-०४
हरि ॐ
हरि ॐ
हरि ॐ
हरि ॐ
करें दिखावा ये भक्ति का, परदे में ये पाप करें,
खुद बन जाते हैं ये भगवन, खुद हीं ये इन्साफ करें,
नारायण नारायण, हरि हरि-०२
करें दिखावा ये भक्ति का, परदे में ये पाप करें,
खुद बन जाते हैं ये भगवन, खुद हीं ये इन्साफ करें,
देर करो ना हे नारायण, हो जायेगा जग बेहाल,
धरम करम की राह छोड़ के, चलते हैं ये उलटी चाल,
कभी धरा पे आओ नारायण, देख लो इन भक्तों का हाल,
धरम करम की राह छोड़ के, चलते हैं ये उलटी चाल,
नारायण नारायण, हरि हरि-०४
और इस भजन को; देखें : छोड़ के चिंता दुनिया की तू बस हरी का नाम ले
कलियुग ने ऐसा भटकाया, भूल गए रिश्ते नाते,
पल भर में ये एक दूजे के, खून के प्यासे बन जाते,
नारायण नारायण, हरि हरि-०२
कलियुग ने ऐसा भटकाया, भूल गए रिश्ते नाते,
पल भर में ये एक दूजे के, खून के प्यासे बन जाते,
हे नारायण ठगनी माया ने, फैलाया है ऐसा जाल,
धरम करम की राह छोड़ के, चलते हैं ये उलटी चाल,
कभी धरा पे आओ नारायण, देख लो इन भक्तों का हाल,
धरम करम की राह छोड़ के, चलते हैं ये उलटी चाल,
नारायण नारायण, हरि हरि-०४
वीडियो देखने के लिए इस हाइपरलिंक को दबाएं : https://youtu.be/5FtEqIs1iTg