जो तू चाहे मंजूर है मुझे
जो तू चाहे मंजूर है मुझे,
तेरी राहों में है, मेरी कहानी मेरी कहानी,
ना मैं साधू, ना मैं ज्ञानी,
शिव हीं बस मेरी कहानी,
ना दिन देखा, ना रात देखी,
तेरी भक्ति, मेरी जिंदगानी मेरी जिंदगानी,
जो तू चाहे मंजूर है मुझे,
तेरी राहों में है, मेरी कहानी मेरी कहानी।
और इस भजन को भी देखें: थोड़ा या ज्यादा बाबा देता है
ना मैं तीर्थ, ना हूँ व्रतधारी,
मैं तो तेरे दर्शन की बावरी,
शिव शंकर जप के जीती हूँ,
मेरी हर सांस, तेरी मेहरबानी तेरी मेहरबानी,
जो तू चाहे मंजूर है मुझे,
तेरी राहों में है, मेरी कहानी मेरी कहानी।
ना मुझे पूजा की विधि आती,
ना मैं माला मन का फिराती,
दिल से तेरा जप करती हूँ,
मेरा जीवन, तेरी हीं निशानी तेरी हीं निशानी,
जो तू चाहे मंजूर है मुझे,
तेरी राहों में है, मेरी कहानी मेरी कहानी।

