जिनके वश में सदा राम रहते हैं उन्हें वीर हनुमान सब कहते हैं
जिनके वश में सदा राम रहते हैं,
उन्हें वीर हनुमान सब कहते
उन्हें वीर हनुमान सब कहते हैं।।
माता अंजनी के लाल, ये तो करते कमाल,
माता अंजनी के लाल, ये तो करते कमाल,
तन में सिंदूर डाल, रंगे रहते लाल लाल,
रंगे रहते लाल लाल, रंगे रहते लाल लाल,
राम रंग में ही ये तो रंगे रहते हैं,
राम रंग में ही ये तो रंगे रहते हैं
उन्हें वीर हनुमान सब कहते हैं
उन्हें वीर हनुमान सब कहते हैं।।
जिनके वश में सदा राम रहते हैं,
उन्हें वीर हनुमान सब कहते।।
जिनका सुमिरन करे छन में भवसिंधु पार,
जिनकी शक्ति अपार महिमा अगम अपार,
राम नाम में सदा ही रमे रहते हैं
उन्हें वीर हनुमान सब कहते हैं
उन्हें वीर हनुमान सब कहते हैं।।
जिनके वश में सदा राम रहते हैं,
उन्हें वीर हनुमान सब कहते।।
चीर सीना सभा में दिखा डाला,
राम का नाम कैसा बता डाला,
मन “मानस” में ये तो बसे रहते हैं
उन्हें वीर हनुमान सब कहते हैं
उन्हें वीर हनुमान सब कहते हैं।।
जिनके वश में सदा राम रहते हैं,
उन्हें वीर हनुमान सब कहते।।
