जय बोलो हनुमान की पवन पुत्र भगवान की

  • Jay Bolo Hanuman Ki Pawan Putra Bhagwan Ki

जय बोलो हनुमान की पवन पुत्र भगवान की
ऐसी भक्ति नहीं जगत में जैसी है हनुमान की।।

जय बोलो हनुमान की पवन पुत्र भगवान की
ऐसी शक्ति नहीं जगत में जैसी है हनुमान की।।

चैत सुदी पूनम मंगल को जन्म वीर ये पाया है
राम काज में करने में प्रभु वानर रूप बनाया है।।

शिव शंकर का अवतार है महावीर का वार है
सच्चे मन से जो भी ध्यान ध्यावे उसका बेदा पार है।।

ऐसी शक्ति लगाई प्रभु ने सुंदर शीला तिराई है
शक्ति बाण लगा लक्ष्मण को लाये संजीवन पिल्लै।।

राम लखन सिया जानकी जय बोलो हनुमान की
ऐसी शक्ति नहीं जगत में जैसी है हनुमान की।।

ब्रह्माजी ब्रह्म ज्ञान का वर भी तुमने पाया है
राम काज करने में प्रभु बल अपना दिखाया है।।

बल का नहीं खुमार है शक्ति अप्रम पार है
सच्चे मन से जो भी ध्यान उसका बेदा पार है।।

जय बोलो हनुमान की पवन पुत्र भगवान की
ऐसी भक्ति नहीं जगत में जैसी है हनुमान की।।

जय बोलो हनुमान की पवन पुत्र भगवान की
ऐसी शक्ति नहीं जगत में जैसी है हनुमान की।।

मिलते-जुलते भजन...