जरा पास बैठो हे बांके बिहारी

  • Jara Paas Baitho He Baanke Bihari

जरा पास बैठो हे बांके बिहारी-०२
पलक में पिरोलूं छवि मैं तिहारी-०२
मुलाकात जाने हो फिर कब हमारी-०२
पलक में पिरोलूं छवि मैं तिहारी-०२
जरा पास बैठो हे बांके बिहारी।

चरण देख जाऊं या मुखड़ा निहारूं,
ये दिल दे दूँ पहले की जां पहले वारुं, जां पहले वारुं,
ये कजरारी आंखिया, ये लटकारी आंखिया-०२
पलक में पिरोलूं छवि मैं तिहारी-०२
जरा पास बैठो हे बांके बिहारी।

और इस भजन को भी देखें: मेरे बांके बिहारी लाल तुम इतना ना करिओ श्रृंगार

ये सूरत जो राधा के मन में समायी,
जिसे देख कर मीरा महल छोड़ आयी, महल छोड़ आयी,
मैं बलिहारी जाऊं इसपे मुरारी-०२
पलक में पिरोलूं छवि मैं तिहारी-०२
जरा पास बैठो हे बांके बिहारी-०२

कई जन्म बांधे तपस्या के धागे,
किसी और संग कांधा नेह न लागे, नेह ना लागे,
मेरी ओर देखो हे गिरधारी-०२
पलक में पिरोलूं छवि मैं तिहारी-०२
जरा पास बैठो हे बांके बिहारी-०२


मिलते-जुलते भजन...