|

जन्मे हैं बाल गोपाल बधाई हो बधाई

  • Janme Hain Bal Gopal Badhai Ho Badhai

जन्मे हैं बाल गोपाल बधाई हो बधाई हो,
जन्मे यशोदा के लाल बधाई हो बधाई हो ||
जन्मे हैं बाल गोपाल बधाई हो बधाई हो,
जन्मे यशोदा के लाल बधाई हो बधाई हो ||

मथुरा में कान्हा जन्म लियो है,
गोकुल में नंद घर आनंद भयो है,
विष्णु जी लिये अवतार बधाई हो बधाई हो ||

जन्मे हैं बाल गोपाल बधाई हो बधाई हो ||
जन्मे यशोदा के लाल बधाई हो बधाई हो ||

चंदा सा मुखड़ा घुंघराले बाल हैं ||
होठो पे छाई मीठी मुस्कान है ||
सांवरे सलोने घनश्याम बधाई हो बधाई हो ||

जन्मे हैं बाल गोपाल बधाई हो बधाई हो ||
जन्मे यशोदा के लाल बधाई हो बधाई हो ||

मैया यशोदा बलि बलि जावें ||
नंदबाबा जी खुशियां मनावें ||
पलना में झूले नंदलाल बधाई हो बधाई हो ||

जन्मे हैं बाल गोपाल बधाई हो बधाई हो,
जन्मे यशोदा के लाल बधाई हो बधाई हो ||
जन्मे हैं बाल गोपाल बधाई हो बधाई हो ||
जन्मे यशोदा के लाल बधाई हो बधाई हो ||

मिलते-जुलते भजन...