जनकपुर में बाजे बधाईयां

  • Janakpur Mein Baaje Badhaiyan

जनमी सिया सुखदयिया, जनकपुर में बाजे बधाईयां
जनमी सिया सुखदयिया, जनकपुर में बाजे बधाईयां।।

धनि धनि धन्य जनकपुर नगरी,
धनि धनि सुनैना मईया, जनकपुर में बाजे बधाईयां,
जनमी सिया सुखदयिया, जनकपुर में बाजे बधाईयां।।

बाबा लुटावे हाथी और घोड़ा,
मोतियां लुटावेनी मईया, जनकपुर में बाजे बधाईयां,
जनमी सिया सुखदयिया, जनकपुर में बाजे बधाईयां।।

अंगना में सखियां नाचे गावे,
गावत मंगल गीतिया, जनकपुर में बाजे बधाईयां,
जनमी सिया सुखदयिया, जनकपुर में बाजे बधाईयां।।

चीर जीवों श्री जनक लाडली,
खेले जनक अंगनैया, जनकपुर में बाजे बधाईयां,
जनमी सिया सुखदयिया, जनकपुर में बाजे बधाईयां।।

सिया की कृपा से हम भगतन की,
पार लगेगी नैया, जनकपुर में बाजे बधाईयां
जनमी सिया सुखदयिया, जनकपुर में बाजे बधाईयां।।

मिलते-जुलते भजन...