जय शारदा पुस्तकवाली

  • Jai Sharda Pustakwali

जय शारदा पुस्तक वाली माँ, तेरी महिमा निराली,

जय शारदा पुस्तक वाली माँ, तेरी महिमा निराली-०२
ज्ञान मान सम्मान की देवी, सुर की सरिता वाली,
माँ तेरी महिमा निराली,
जय शारदा पुस्तक वाली माँ, तेरी महिमा निराली।

तेरी शरण में जो भी आया, नव सुर नव लय पाया,
विद्या धन से हुआ विभूषित, चमकी उसकी काया,

हंस तुम्हारी मैया सवारी, सारी दुनिया जाने,
तेरी शरण जो आये उसे, देव लोग भी माने,

इसे भी देखें: सरस्वती चालीसा

श्वेत वसन में तन की चांदनी, अपनी किरण फैलाये,
तीनो लोको में हर कोई, चरणों में शीश झुकाये,

श्वेत वसन में तन की चांदनी, अपनी किरण फैलाये,
तीनो लोको में हर कोई, चरणों में शीश झुकाये,
माँ तेरी महिमा निराली,
जय शारदा पुस्तक वाली माँ, तेरी महिमा निराली-०२
ज्ञान मान सम्मान की देवी, सुर की सरिता वाली,
माँ तेरी महिमा निराली,
जय शारदा पुस्तक वाली माँ, तेरी महिमा निराली-०२
ज्ञान मान सम्मान की देवी, सुर की सरिता वाली,
माँ तेरी महिमा निराली,
जय शारदा पुस्तक वाली माँ, तेरी महिमा निराली-०४

मिलते-जुलते भजन...