जय जय नारायण नारायण हरि हरि

  • Jai Jai Narayan Narayan Hari Hari

जय नारायण, स्वामी नारायण, जय नारायण

जय जय नारायण नारायण हरि हरि-०२
स्वामी नारायण नारायण हरि हरि-०२
तेरी लीला सब से न्यारी न्यारी हरि हरि-०२
तेरी महिमा–०२
तेरी महिमा प्रभु है प्यारी प्यारी हरि हरि,
जय जय नारायण नारायण हरि हरि,
स्वामी नारायण नारायण हरि हरि ॥

अलख निरंजन, भवभय भंजन,
जनमन रंजन दाता-०२
हमें शरण दे अपने चरण में,
कर निर्भय जगत्राता-०२
तुने लाखों की नईया तारी तारी हरि हरि,
जय जय नारायण नारायण हरि हरि,
स्वामी नारायण नारायण हरि हरि ॥

आगे यह भजन भी देखें: नारायण पूछे तुलसी से दिलवा के बात

प्रभु के नाम का पारस जो छूले,
वो हो जाए सोना-०२
दो अक्षर का शब्द हरि है,
लेकिन बड़ा सलोना-०२
उसने संकट टाले भारी भारी हरि हरि,
जय जय नारायण नारायण हरि हरि,
स्वामी नारायण नारायण हरि हरि,
तेरी लीला सब से न्यारी न्यारी हरि हरि-०२
तेरी महिमा प्रभु है प्यारी प्यारी हरि हरि,
जय जय नारायण नारायण हरि हरि…
स्वामी नारायण नारायण हरि हरि….


मिलते-जुलते भजन...