जय जय बजरंग बली करो सब की भली

  • Jai Jai Bajrang Bali Karo Sabki Bhali

मुझे आस न थी प्रभु जिनकी
कभी तेरे दर ते मुझे खुशिया मिली,
मेरी हर इक विपदा टली,
जय जय बजरंग बली करो सब की भली ।।

दिन रात नाम तेरा जपता हु
बस तुम पे भरोसा रखता हु,
तेरी किरपा से ही राम रसिया
मुझे इज्जत की रोटी मिली
जय जय बजरंग बली करो सब की भली।।

मुझे जब से तुम्हारा दुलार मिला
मेरे घर में ख़ुशी का भंडार हुआ
तेरे होते हुए मेरे परिवार को
कमी किस चीज की है खली
जय जय बजरंग बली करो सब की भली।।

मिलते-जुलते भजन...