जगह जगह हो रहे भंडारे मारुति नंदन छाए है
देखो पूरा शहर सज़ा है
जेठ के मंगल आए है
जगह जगह हो रहे भंडारे
मारुति नंदन छाए है।।
मंगल है मंगल होगा
सौ प्रतिशत जानिए।।
शरद्धा भाव से पूजा करिए
बजरंगी को ध्याए
देव लोक से देवी देवता
ने भी फूल बरसाए है।।
जगह जगह हो रहे भंडारे
मारुति नंदन छाए है।।
कही मजीरा झांझ बजे
कही भजन भक्त भाव से।।
होकर खड़े सुने बड़े चाव से
ये संदीप आचार्य कहे
क्यो अपना मन भर्माये है।।
जगह जगह हो रहे भंडारे
मारुति नंदन छाए है।।
देखो पूरा शहर सज़ा है
जेठ के मंगल आए है
जगह जगह हो रहे भंडारे
मारुति नंदन छाए है।।
