जब कोई साथ ना दे
जब कोई साथ ना दे, भोले तू याद आता है,
सूना पड़ा ये दिल तेरा नाम गुनगुनाता है,
आंसू भी थम जाते हैं, तेरे दरबार में आकर,
मेरे भोले बाबा तू हर टूटे को अपनाता है।
दुनिया की भीड़ में हम तनहा से रह गए,
अपने हीं दर्द देकर गैरों से हो गए,
जिसको भी चाहा उसने दिल तोड़ दिया,
हर सपनें को मेरे पल में छोड़ दिया,
रातों में जागकर बस तुझको पुकारा है,
मेरे भोले बाबा तू हीं सहारा है,
टूटी हुई साँसों में बस नाम तेरा है,
मेरी हर धड़कन में हक़ सिर्फ तेरा है,
जब कोई साथ ना दे, भोले तू याद आता है,
सूना पड़ा ये दिल तेरा नाम गुनगुनाता है,
आंसू भी थम जाते हैं, तेरे दरबार में आकर,
मेरे भोले बाबा तू हर टूटे को अपनाता है।
इस भजन को भी सुनें : केशो में गंगा है माथे पे चांद
माथे पे तेरी भस्म, आँखों पे तेरी छाया,
तेरे नाम ने बाबा हर दर्द मिटाया,
जिस राह पे गिरा मैं, तूने उठाया है,
रोते हुए चेहरे को फिर से हंसाया है
तेरे दर पे आके, सुकून मिल जाता है,
रोटा हुआ दिल भी मुस्कुराता है,
तेरी जटा से बहता गंगा का पानी,
धो देना बाबा मेरी हर परेशानी,
न दौलत चाहिए, ना कोई खजाना,
बस मिल जाए बाबा चरणों में ठिकाना,
इस झूठी दुनिया से अब डर लगता है,
बिना भोले सब अधूरा लगता है,
जब कोई साथ ना दे, भोले तू याद आता है,
सूना पड़ा ये दिल तेरा नाम गुनगुनाता है,
आंसू भी थम जाते हैं, तेरे दरबार में आकर,
मेरे भोले बाबा तू हर टूटे को अपनाता है।
शमशान का राजा भी सबका सहारा है,
भोले का भक्त कभी ना बेचारा है,
जिसने भी दिल से महादेव पुकारा है,
उसके सिर पे बाबा तेरा हाथ प्यारा है,
टूटी हुई कश्ती का तू किनारा है,
इस डूबती साँसों का तू सहारा है,
दुनिया बदल जाए चाहे लाख दफा,
भोले का प्यार कभी बदलता नहीं,
मेरी हर चीख को तूने सुना बाबा,
अंधेरों में भी रास्ता दिया बाबा,
जब सबने कहा, तू कुछ नहीं,
तब तूने गले से लगा लिया बाबा,
जब कोई साथ ना दे, भोले तू याद आता है,
सूना पड़ा ये दिल तेरा नाम गुनगुनाता है,
आंसू भी थम जाते हैं, तेरे दरबार में आकर,
मेरे भोले बाबा तू हर टूटे को अपनाता है-०२
हर हर, हर हर महादेव !


