इतना बतादे मेरे श्याम घर कब आओगे
इतना बतादे मेरे श्याम घर कब आओगे
आओगे कब आओगे
सुबह गई शाम घर कब आओगे
आओगे कब आओगे
रोज सवेरे रास्ता बुहारू
आओगे बस यही विचारू
हमारा तुम्हारा सांवरिया
रिश्ता नया तो नहीं है
कई जन्मों का है साथ अपना
प्यार अपना पुराना नहीं है
प्राणेश्वर तुम प्राण प्यारे
मत देखो गुण दोष हमारे
मुझको भी अपना मान
की घर कब आओगे
आओगे कब आओगे
सुबह गई शाम घर कब आओगे
घर कब आओगे



