हम हो गए भव से पार लेकर नाम तेरा
हम हो गए भव से पार, लेकर नाम तेरा-०२
नाम तेरा, प्रभु नाम तेरा-०२
हम हो गए भव से पार, लेकर नाम तेरा-०२
मीरा गिरिधर नाम पुकारे-०२
विष अमृत कर दिया मुरारी-०२
देखो खुल गए चारो द्वार, लेकर नाम तेरा-०२
हम हो गए भव से पार, लेकर नाम तेरा-०२
भरी सभा में द्रौपदी पुकारे-०२
कृष्ण द्वारिका नाथ पुकारे-०२
देखो बढ़ गया चीर अपार, लेकर नाम तेरा-०२
हम हो गए भव से पार, लेकर नाम तेरा-०२
गज ने आधा नाम पुकारा-०२
दौड़ गरुड़ ने उसे उभारा,
देखो किया ग्राह संहार, लेकर नाम तेरा-०२
हम हो गए भव से पार, लेकर नाम तेरा-०२
नल नील जाति के थे वानर-०२
राम नाम लिख दिया शिला पर-०२
देखो हो गई सेना पार, लेकर नाम तेरा-०२
हम हो गए भव से पार, लेकर नाम तेरा-०२
और इस भजन को भी देखें: सत्संग है ज्ञान सरोवर सुखो की खान बन्दे
राम नाम को जो कोई गावे-०२
अपने तीनों लोक बनावे-०२
ये है जीवन एक सार, लेकर करे नाम तेरा-०२
हम हो गए भव से पार, लेकर नाम तेरा-०२



