हम भी माँ तुम्हारी चौखट पर तक़दीर बदल कर देखेंगे

  • Hum Bhi Maa Tumhari Chaiukhat Par Taqdeer Badal Kar Dekhenge

हम भी माँ तुम्हारी चौखट पर
तक़दीर बदल कर देखेंगे
माँ धूल तुम्हारे चरणों की
माथे पर माल कर देखेंगे
हम भी मा तुम्हारी चौखट पर

देखेंगे हम भी वो रास्ता
जहा लोग गिर के संभालते है

पाव में जहा चलते चलते
तेरे नाम के छाले पड़ते है

दो चार कदम चल पाए तो
तेरी राह पे चल कर देखेंगे

माँ धूल तुम्हारे चरणों की
माथे पर माल कर देखेंगे
हम भी माँ तुम्हारी चौखट पर

तेरी लाल चुनरिया बंधेंगे
माथे पर तिलक लगाएँगे
हम छोड़ के दुनिया डारी
तेरे चर्नो में आ जाएँगे

दुनिया का रंग उतरने
तेरे रंग में ढाल कर देखेंगे

माँ धूल तुम्हारे चरणों की
माथे पर माल कर देखेंगे
हम भी माँ तुम्हारी चौखट पर

माँ तेरे दीवाने सर
तुझको भेट चढ़ाते है

तेरे नाम को लेकर
भक्त तेरे अंगरो पे चले जाते है

हम बनकर पतंगा तेरी
ज्योति पर मचल कर देखेंगे

माँ धूल तुम्हारे चरणों की
माथे पर माल कर देखेंगे
हम भी माँ तुम्हारी चौखट पर

मिलते-जुलते भजन...