होरी खेलन आये श्याम
होरी खेलन आये श्याम, बरसाने में मचा धमाल-०२
राधेश्याम राधेश्याम, राधेश्याम राधेश्याम-०२
होरी खेलन आये श्याम, बरसाने में मचा धमाल-०२
ढोल मृदंग बजे आनंदित, सबका मन हो जाये हर्षित,
ढोल मृदंग बजे आनंदित, सबका मन हो जाये हर्षित,
हाँ कांधा मुरली बजाये कमाल, बरसाने में मचा धमाल,
होरी खेलन आये श्याम, बरसाने में मचा धमाल।
आज श्याम नहीं बच पाओगे, हमसे छुपके कित जाओगे,
हाँ आज श्याम नहीं बच पाओगे, हमसे छुपके कित जाओगे,
हाँ रंग दियो सखियों ने श्याम, बरसाने में मचा धमाल,
होरी खेलन आये श्याम, बरसाने में मचा धमाल।
और इसे भी पढ़ें: रंग मत डारे रे सांवरिया मेरो बालम मारे रे
राधा संग जब रास,
राधा संग जब रास रचाते,
राधा संग जब रास रचाते, प्रेम की ये परिभाषा बताते-०२
इनकी जोड़ी पे जाऊं बलिहार, बरसाने में मचा धमाल,
होरी खेलन आये श्याम, बरसाने में मचा धमाल,
हाँ होरी खेलन आये श्याम, बरसाने में मचा धमाल।
रंग रंगीलो फागुन आयो, पूरा बरसाना हर्षायो,
रंग रंगीलो फागुन आयो, पूरा बरसाना हर्षायो,
उड़ रहा चारो और गुलाल, बरसाने में मचा धमाल,
होरी खेलन आये श्याम, बरसाने में मचा धमाल।