होली खेलन राधे रानी आजा ब्रज की गलियन में

  • Holi Khelan Radhe Rani Aaja Braj Ki Galiyan Me

होली खेलन राधे रानी,
आजा ब्रज की गलियन में,
ऐसो रंग लगाईं दे मो पे,
जो बस जाए अँखियन में,
होरी खेलन राधे रानी,
आजा ब्रज की गलियन में।।

लाल गुलाबी नीलो पीलो,
ना हो रंग बिरंगो,
ऐसो रंग चढ़ाई दो मो पे,
जो हो प्रेम में रंगो,
होरी खेलन राधे रानी,
आजा ब्रज की गलियन में।।

तेरे बिन फीको लागे मोहे,
होली को त्यौहार,
वृंदावन को कण कण राधे,
राधे करे पुकार,
होरी खेलन राधे रानी,
आजा ब्रज की गलियन में।।

होली खेलन राधे रानी,
आजा ब्रज की गलियन में,
ऐसो रंग लगाईं दे मो पे,
जो बस जाए अँखियन में,
होरी खेलन राधे रानी,
आजा ब्रज की गलियन में।।

मिलते-जुलते भजन...