|

होली खेल रही शेरावाली आज रंग बरस रहा

  • Holi Khel Rahi Sherawali Aaj Rang Baras Raha

होली खेल रही शेरावाली, आज रंग बरस रहा।
ओ होली खेल रही शेरावाली, आज रंग बरस रहा।
आज रंग बरस रहा, आज रंग बरस रहा,
होली खेल रही शेरावाली, आज रंग बरस रहा॥

ब्रह्मा भी खेलें, विष्णु भी खेलें,
ब्रह्मा भी खेलें, विष्णु भी खेलें,
संग खेल रहे भोले भंडारी, आज रंग बरस रहा।
होली खेल रही शेरावाली, आज रंग बरस रहा॥

राम भी खेलें, लक्ष्मण भी खेलें,
राम भी खेलें, लक्ष्मण भी खेलें,
संग खेल रहे हनुमत लाला, आज रंग बरस रहा।
होली खेल रही शेरावाली, आज रंग बरस रहा॥

ग्वाल भी खेलें, गोपी भी खेलें,
ग्वाल भी खेलें, गोपी भी खेलें,
संग खेल रहे बांके बिहारी, आज रंग बरस रहा।
होली खेल रही शेरावाली, आज रंग बरस रहा॥

होली खेल रही सखियाँ प्यारी,
होली खेल रही सखियाँ प्यारी,
आज रंग बरस रहा, आज रंग बरस रहा।
होली खेल रही शेरावाली, आज रंग बरस रहा॥

होली खेल रही दुनिया सारी,
होली खेल रही दुनिया सारी,
आज रंग बरस रहा, आज रंग बरस रहा।
होली खेल रही शेरावाली, आज रंग बरस रहा॥

बोलिए सच्चे दरबार की जय!
होली वाली मैया की जय!

मिलते-जुलते भजन...