हो रही जय जयकार मैया आ जाओ
हो रही जय जयकार मैया आ जाओ-०२
आ जाओ माँ आ जाओ-०२
हो रही जय जयकार मैया आ जाओ-०२
सुन्दर सा दरबार सजाया-०२
तोड़ फूल बागों से लाया-०२
गेंदा चमेली कचनार, मैया आ जाओ-०२
हो रही जय जयकार मैया आ जाओ-०२
ध्वजा नारियल पान सुपारी-०२
लाल चुनरिया लाया प्यारी-०२
और सोलह श्रृंगार मैया आ जाओ-०२
हो रही जय जयकार मैया आ जाओ-०२
और इस भजन को भी देखें: तेरे मंदिरों की शान निराली
सबकी पूरी आस माँ करदे-०२
सबकी झोली माँ खुशियों से भर दे-०२
खोल दे तेरे भंडार मैया आ जाओ-०२
हो रही जय जयकार मैया आ जाओ-०२
हमको मैया भूल ना जाना-०२
भगत तेरा है दास पुराना-०२
रहे सेवा में तैयार मैया आ जाओ-०२
हो रही जय जयकार मैया आ जाओ-०२


