हे मेरे दिल बनजा हरी के काबिल

  • Hey Mere Dil Banja Hari Ke Kabil

दुर्लभ पिया प्यारी को धन
चाहू दिस गूजत राधा नाम
हे मेरे दिल बनजा हरी के काबिल।।

दुर्लभ पिया प्यारी को धन
चहुं दिश गूंजत राधा नाम

हे मेरे दिल बन जा हरी के काबिल

ऐ मेरे दिल बन जा हरी के काबिल
मेरे दिल मेरे दिल
बन जा हरी के काबिल

प्रभु से मिलन का कर ले जतन तू
हरी से मिलन का कर ले यतन तू
हर पल हरी का कर सुमिरन तू
जीवन नैया के प्रभु ही तो हैं साहिल
जीवन नैया के हरी ही तो हैं साहिल

मेरे दिल मेरे दिल मेरे दिल
हे मेरे दिल बन जा हरी के काबिल

बिना हरी नाम के सूना है जीवन
बिना राधा नाम के सूना है जीवन
सब कुछ कर दे तू हरी को अर्पण
श्रद्धा भाव से कर ले प्रभु को हासिल

मेरे दिल मेरे दिल मेरे दिल
हे मेरे दिल बन जा हरी के काबिल

जब मनवा निर्मल हो जाए
सहज हरी का तू बन जाए
कहे चित्र विचित्र दिल का
गुलशन जाए खिल
कहे चित्र विचित्र दिल का
उजड़ा गुलशन जाए खिल

मेरे दिल मेरे दिल मेरे दिल
हे मेरे दिल बन जा हरी के काबिल

जीवन नैया के हरी ही तो हैं साहिल
श्रद्धा भाव से कर ले प्रभु को हासिल

जय राधे राधे जय राधे राधे
हमारो धन राधा श्री राधा श्री राधा
हमारो धन राधा राधा राधा
परम धन राधा श्री राधा श्री राधा
जीवन धन राधा राधा राधा राधा
प्राण धन राधा राधा राधा राधा
परम धन राधा श्री राधा श्री राधा

मिलते-जुलते भजन...