हे दयालु मेरा भी भंडार भर देना

  • Hey Dayalu Mera Bhi Bhandar Bhar Dena

हे दयालु मेरा भी भंडार भर देना
आपका सेवक हूँ बेड़ा पार कर देना

हे दयालु मेरा भी भंडार भर देना
आपका सेवक हूँ बेड़ा पार कर देना

तेरी सेवा कर सकूं मैं ऐसा दे वरदान
सेवा तेरी मिल जाए तो हो जाए कल्याण

मेरे भी सर पर दया का हाथ धर देना
आपका सेवक हूँ बेड़ा पार कर देना

तेरा मेरा हो मिलन बस है यही अरदास
मुझको तुम पर मेरी मैया है बड़ा विश्वास

हो सके तो मेरा भी उद्धार कर देना
आपका सेवक हूँ बेड़ा पार कर देना

मेरा जीवन कर दे मैया भक्ति से भरपूर
फिर मुझे कुछ दे या ना दे, है मुझे मंज़ूर

मेरा सपना बनवारी साकार कर देना
आपका सेवक हूँ बेड़ा पार कर देना

हे दयालु मेरा भी भंडार भर देना
आपका सेवक हूँ बेड़ा पार कर देना

मिलते-जुलते भजन...