हेरी सखी मंगल गाओ री
पार्वती पतये, हर हर महादेव !
महादेव !
मेरे भोलेनाथ आये हैं, लेके बारात आये हैं-०२
संग में नाचती है भूतों की टोली ,
डम डम डमरू बजे, छम छम घुँघरू करे-०२
बैठे हैं नंदी पे भोले भंडारी,
भस्म रमाओ, भोले को सजाओ-०२
आज मेरे भोलेनाथ आये हैं-०२
इसे भी देखें : तीनो लोको में भोले के जैसा दूसरा कोई दानी नहीं है
भोले बाबा दूल्हा बने, मुंडो की माला गले-०२
सर पर भोले के चंदा विराजे,
हेरी सखी मंगल गाओ री, धरती अम्बर सजाओ री-०२
उतरेगी आज मेरे पी की सवारी,
अरे कोई काजल लाओ री, मोहे काला टिका लगाओ री-०२
उनकी सबसे दिखूं तो मैं प्यारी,
लक्ष्मी जी वारो नजर उतारो-०२
आज मोरे पिया घर आवेंगे-०२
चौक पुराओ, माटी रंगाओ-०२
आज मोरे पिया घर आवेंगे-०२
खबर सुनाओ, खुशियां मनाओ-०२
आज मेरे भोलेनाथ आये हैं-०२

