हे जगदम्बे भवानी

  • He Jagdambe Bhavani

मेहरावाली तू जोतावाली,
जग जननी तू कल्याणी,
मेहरावाली तू जोतावाली,
जग जननी तू कल्याणी।

हे जगदम्बे भवानी, हे माँ अंबे रानी,
हे जगदम्बे भवानी, तूने सबकी मानी,
मेरी सुनो तो मैं जानूं माँ,
तू ममता वाली है ये मानूं माँ,
मेरी सुनो तो मैं जानूं माँ,
तू ममता वाली है ये मानूं माँ,
मुझ पर भी सदा तुम कृपा करो महारानी,
हे जगदम्बे भवानी, हे माँ अंबे रानी-०२
हे जगदम्बे भवानी, तूने सबकी मानी।

और इस भजन को भी देखें: कितनी भक्ति तुझसे है माँ

पत्थर में तुम फूल खिला दो,
मुर्दों में जान फिर लौटा दो,

हाँ पत्थर में तुम फूल खिला दो,
मुर्दों में जान फिर लौटा दो,
तेरी शक्ति से बढ़ करके, दुनिया में कुछ और नहीं-०२
तुझसे मैं तेरी कृपा चाहूँ, और कुछ ना तुझसे मांगू-०२
मुझ पर भी सदा तुम, दया करो कल्याणी,
हे जगदम्बे भवानी, हे माँ अंबे रानी-०२

सारे जगत की तुम हो माता,
तुम हीं तो हो भाग्य विधाता,

हो सारे जगत की तुम हो माता,
तुम हीं तो हो भाग्य विधाता,
तेरे होते क्यों मुझपर माँ हंस रहा जहां सारा-०२
एक इशारा बस माँ कर दो,
मुझको भी खुशियों का वर दो,
एक इशारा बस माँ कर दो,
मुझको भी खुशियों का वर दो,
विनती सबकी सुनती हो, मेरी भी सुन वरदानी,
हे जगदम्बे भवानी, हे माँ अंबे रानी,
हे जगदम्बे भवानी, तूने सबकी मानी,
हे जगदम्बे भवानी, हे माँ अंबे रानी,
हे जगदम्बे भवानी, तूने सबकी मानी।


मिलते-जुलते भजन...