हरि नाम का सुमिरन किया करो हरि के सहारे जिया करो

  • Hari Naam Ka Sumiran Kiya Karo Prabhu Ke Sahare Jiya Karo

हरि नाम का सुमिरन किया करो
हरि के सहारे जिया करो
हरि नाम का सुमिरन किया करो||

ये दुर्लभ मानव तन तूने, बड़े भाग से पाया है,
विषयों में पड़ कर के तूने, हीरा जनम गवाया है,
नाम उसी का लिया करो|
हरि के सहारे जिया करो
हरि नाम का सुमिरन किया करो||

पता नही ये कब रुक जाए, चलते चलते स्वास तेरी,
हरि नाम बिन नही भुझेगी, बढ़ती रहेगी आस तेरी,
आनंद अमृत पिया करो|
हरि के सहारे जिया करो
हरि नाम का सुमिरन किया करो||

हर प्राणी से प्यार करो, हर इक में वही समाया है,
मिल कर रहना सब है अपने, कोई नही पराया है,
दुख ना किसी को दिया करो|
हरि के सहारे जिया करो
हरि नाम का सुमिरन किया करो||

मिलते-जुलते भजन...