हैप्पी बर्थडे टू यू राधा किशोरी
बधाई हो, बधाई हो !
हैप्पी बर्थडे टू यू मेरी बरसाने की छोरी-०२
श्याम मेरे चंदा,
हो श्याम मेरे चंदा तो आप हैं चकोरी,
हैप्पी बर्थडे टू यू मेरी बरसाने की छोरी।
वृषभान राजा के आँगन में आयी-०२
मैया श्री कृति ने गोदी खेलाई-०२
सारा जग बोले आई बरसाने की छोरी-०२
हैप्पी बर्थडे टू यू मेरी बरसाने की छोरी-०३
आप बिन अधूरी थी कृष्ण कन्हाई-०२
आप आयीं जग को है लाखो बधाई-०२
माखन चोर का दिल किया है जिसने चोरी-०२
हैप्पी बर्थडे टू यू मेरी बरसाने की छोरी-०३
और इस भजन को भी देखें : पूजा पाठ ना जानूं बस जानूं राधा नाम
बांसुरी की धुन सुन सुन के हंसी तुम-०२
कहे मुन्ना मोहन के मन में बसी तुम-०२
उन्हीं संग बंधी आपकी प्रेम डोरी-०२
हैप्पी बर्थडे टू यू मेरी बरसाने की छोरी-०३
जय श्री राधे !

