हैप्पी बर्थडे कन्हैया
आज कन्हैया का जन्मदिन है, कैसे मनाएंगे?
केक काटेंगे,गुब्बारे फुलायेंगे, नाचेंगे और गायेंगे।
बोलो बोलो कृष्ण कन्हैया लाल की जय !
गोकुल की गलियों में बाजे बधाईया, कोई नाचे कोई बांटे मिठाईया-०२
लल्ला है यशोमति मईया का-०२
आज हैप्पी वाला,
हाँ आज हैप्पी वाला बर्थडे है कन्हैया का,
आज हैप्पी हैप्पी बर्थडे है कन्हैया का।
मिश्री में बाबा आज केक बना है,
गुब्बारों से लाल पीला मंडप सजा है-०३
माखन से भरा हुआ रखा है प्याला,
स्वाद चखेगा मेरा नंदलाला,
आशिक है माखन मलइया का-०२
आज हैप्पी वाला,
आज हैप्पी वाला बर्थडे है कन्हैया का,
आज हैप्पी हैप्पी बर्थडे है कन्हैया का।
श्री कृष्णाष्टमी स्पेशल: नन्द घर जन्मे कन्हैया
आज हैप्पी हैप्पी बर्थडे है कन्हैया का-०२
भादो महीना की रात काली काली,
मने जश्न ऐसे कि जैसे दिवाली-०३
हांथी घोडा पालकी, जय कन्हैया लाल की,
घर घर गूंजे जय मदन गोपाल की,
मनमोहन मुरली बजईया का-०२
आज हैप्पी वाला,
हो आज हैप्पी वाला बर्थडे है कन्हैया का,
आज हैप्पी हैप्पी बर्थडे है कन्हैया का।

