हमारा गणतंत्र दिवस
सुनहरी सुबह में तिरंगा लहराए,
खुले आसमान में वीरता रंग बनाये,
आजादी की गूँज हवा में बिखर जाए,
देश प्रेम से भरा दिल सबको अपनाये,
हर धड़कन गाती है, एक हीं तराना,
एकता में है शक्ति, हमेशा हीं ठिकाना,
ये है २६ जनवरी, हमारा गणतंत्र दिवस,
उभरते भारत का गौरवमय सन्देश,
दिल में आजादी, आँखों में सच की रौशनी,
भारत खड़ा है ऊँचा छूता नयी गगन रेखायें।
हरियाणा के खेतों से केरल की तट लहरों तक,
कश्मीर की वादियों से तमिलनाडु की धुनों तक,
बच्चे चलते हैं सपनों की चमक लिए,
सैनिक सलामी दें सम्मान और शक्ति लिए,
हर रंग कहता है अपनी अनोखी कहानी,
कितनी कुर्बानियां कितना साहस हमारी निशानी,
ये है २६ जनवरी, हमारा गणतंत्र दिवस,
उभरते भारत का गौरवमय सन्देश,
दिल में आजादी, आँखों में सच की रौशनी,
भारत खड़ा है ऊँचा छूता नयी गगन रेखायें।
और इसे भी देखें: चाँद तारों सा है देश मेरा
हम हैं अरबों दिलों की एक हीं आवाज,
साथ बढ़ते जाएं ये हैं हमारी परवाज,
चुनौती कैसी भी हों, हम एक होंगे,
अटूट बंधन जो कभी ना टूटेगें,
ये है २६ जनवरी, हमारी शान हमारी राह,
भारत की कहानी जिसपर हमें है गर्व वो बेपनाह,
एकता की लौ जगमगाती हर क्षण,
वीरों को नमन, गूंजे उनका पावन नाम।
