|

ग्यारस के दिन जो जपता राधे राधे नाम है

  • Gyaras Ke Din Jo Japta Radhe Radhe Naam Hai

फिल्मी तर्ज – ये गोटेदार लहंगा

ग्यारस के दिन जो जपता, राधे राधे नाम है।
उसको एक दिन दे देते, दर्शन घनश्याम है।

सुन लो राधा प्यारी पीछे, डोलत फिरे बिहारी।
डोलत फिरे बिहारी।
इसीलिए तो करो नौकरी, राधे की सरकारी।
राधे की सरकारी।
सबकी बिगड़ी को बनाना इसका ही काम है।
उसको एक दिन दे देते, दर्शन घनश्याम है।

ग्यारस के दिन जो जपता,राधे राधे नाम है।
उसको एक दिन दे देते, दर्शन घनश्याम है।

सुख में जीवन बीता फिर जब, अंत समय जो आता।
अंत समय जो आता।
खड़ा पास में दिखे सांवरिया, बाह पकड़ ले जाता।
बाह पकड़ ले जाता।
प्यार से ले जाए तुमको अपने वह धाम है।
उसको एक दिन दे देते, दर्शन घनश्याम है।

ग्यारस के दिन जो जपता,राधे राधे नाम है।
उसको एक दिन दे देते, दर्शन घनश्याम है।

मन मंदिर में जपो हमेशा, राधा राधा राधा।
राधा राधा राधा।
कट जाएगी जीवन की तेरी, देखो हर एक बाधा।
देखो हर एक बाधा।
फिर ना आए जीवन में, दुःख की कोई शाम है।
उसको एक दिन दे देते, दर्शन घनश्याम है।

ग्यारस के दिन जो जपता,राधे राधे नाम है।
उसको एक दिन दे देते, दर्शन घनश्याम है।

मिलते-जुलते भजन...