गुरूजी मुझे भूल ना जाना
गुरूजी मुझे भूल ना जाना, करूँ तेरा शुक्राना-०२
मैंने ये जीवन, सौंप दिया है तेरे हाथ में,
गुरूजी मुझे भूल ना जाना।
देखा करिश्मा तेरा, बदला है जीवन मेरा,
बदले हैं मेरे हालात,
ऐश करायी तूने, कृपा बरसायी तूने,
बिगड़ी बना दी मेरी बात-०२
तंग है सारा जमाना, करूँ तेरा शुक्राना,
मैंने ये जीवन, सौंप दिया है तेरे हाथ में,
गुरूजी मुझे भूल ना जाना।
तेरा इशारा चले, मेरा गुजारा चले,
चल पड़ा मेरा कारोबार,
जय गुरूजी जब से बोला, किस्मत का ताला खोला,
भर दिये मेरे भंडार-०२
तंग है सारा जमाना, करूँ तेरा शुक्राना-०२
मैंने ये जीवन, सौंप दिया है तेरे हाथ में,
गुरूजी मुझे भूल ना जाना।
गुरु पूर्णिमा स्पेशल भजन सुनें: बलिहारी ऐसे सतगुरु की
गुरूजी मैं कमला तेरा, छोड़ियो ना हाथ मेरा,
कोई ना सहारा बिन तेरे,
मात पिता भी तुम हो, भाई सखा भी तुम हो,
कोई ना हमारा बिन तेरे-०२
दे दो चरणों में ठिकाना, करूँ तेरा शुक्राना-०२
मैंने ये जीवन, सौंप दिया है तेरे हाथ में,
गुरूजी मुझे भूल ना जाना।

